दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


गुडगांव। विश्वभर में मानव अधिकारो के लिए जागरुकता फैलाने और मौलिक अधिकारों केलिए काम करने वाले अंतराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन ने गुडगांव के उद्योग विहार में अपना मुख्यालय स्थापितकिया है। इस बारे मे जानकारी देते हुए ओर्गेनाइजेशन के चेयरमैन योगराज शर्मा ने यहां सेजारी एक विज्ञप्ति में बताया कि संगठन करीब 16 राज्यों में भारतके अंदर काम कर रहा है और करीब छह दर्जन देशो में पत्राचार आदि के माध्यम से मानवअधिकारो संबंधी कार्य और विचार विमर्श आदि का काम कर रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि दुबाई, कनाडा, जापान, यूएस, आस्ट्रेलिया और बेल्जियम आदि देशो में संगठन के प्रतिनिधि नियुक्त हो चुकेहै। उन्होने बताया कि इस्कान मंदिरो के समूह में एनसीआर केवरिष्ठ केशव मुरारी, एक्स डीआईजी बीएसफ प्रेम चौहान, बालीवुड डांस कोरियोग्राफर संदीप सोपार्कर व कई बडे नाम संगठन के एडवाइजर बोर्ड सदस्यो केरुप में जुड चुके हैं। गुडगांव हरियाणा में संगठन के मुख्यालय केसाथ एक राष्टरिय कार्यालय दिल्ली के तिलक नगर में भी रहेगा।