सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

वाह इमरान! Corona काल में भी गजब नौटंकी कर लेते हो...

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूरी दुनिया में शख्सियत कुछ ऐसी बन गई है कि वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। दुनिया जहान इस वक्त सबसे घातक कोरोना वायरस से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इमरान की नौटंकी ने उनकी जग हंसाई कर डाली है। इमरान ने रोनी सूरत के साथ वीडियो की शुरुआत की और अंत में वे संजीदा होने के साथ ही अलग ही रुतबे में नजर आते हैं...इमरान ने ऐसी एक्टिंग की है कि बड़े-बड़े कलाकार मात खा जाएं...



दरअसल, कोरोना वायरस की जंग पाकिस्तान भी लड़ रहा है और यहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पाकिस्तान ने लॉकडाउन की सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पाकिस्तान के लोगों को दिलासा देने के बजाय इमरान खान सोशल मीडिया पर फोटो शूट करवा रहे हैं।

15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर इमरान खान का 35 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। बाकायदा यह प्लांट वीडियो है, जिसमें शुरुआत में जैसे ही कैमरा इमरान के चेहरे को कवर करता है, वह बुरा सा मुंह बनाते हुए चेहरे को ऐसा गमगीन बना लेते हैं, मानो रो ही पड़ेंगे...जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, उनका असली चेहरा सामने आने लगता है।



इमरान हाथों में माला के दानों को अंगुली से आगे बढ़ाते हैं और फिर अपने चेहरे को ठीक करके ऐसे भाव लाते हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं...फिर कैमरा उनके जूतों से लेकर चेहरे तक जाता है, मानो वो कोई फोटो शूट करवा रहे हों...

जिस रुआंसे चेहरे से वीडियो की शुरुआत होती है, वो खत्म होने पर बहुत बेफिक्र नजर आता है। वाह इमरान खान, आपको क्रिकेटर और राजनेता के बजाय तो पाक फिल्मों का एक्टर होना चाहिए था।इमरान खान का यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण लगातार हो रही मौतों से हलकान हुए जा रही है और सभी दूर इस त्रासदी से उबरने के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं, ताकि जिंदगी एक बार फिर से गुलजार हो सके...

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें