सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़

Journalist Today Network3 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI हर वर्ग समृद्धि की ओर बढ़े यह मोदी की गारंटी -- समान नागरिक संहिता का कानून भाजपा का संकल्प- बोले संकल्प समिति सदस्य धनखड़ -- धनखड़ ने…

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI

हर वर्ग समृद्धि की ओर बढ़े यह मोदी की गारंटी

-- समान नागरिक संहिता का कानून भाजपा का संकल्प- बोले संकल्प समिति सदस्य धनखड़

-- धनखड़ ने देश-प्रदेशवासियों को दी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और बैसाखी की शुभकामनाएं

दिल्ली ,14 अप्रैल। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है भाजपा का मेनिफेस्टो। हर वर्ग के कल्याण की मोदी की गारंटी है भाजपा का मेनिफेस्टो। भाजपा मेनिफेस्टो समिति सदस्य औमप्रकाश धनखड़ ने मेनिफेस्टो के लोकार्पण उपरांत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना मोदी का मिशन है। हमारे मेनिफेस्टो में बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं के अरमान, महिलाओं का सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण और खेत खलिहान का उत्थान, समान नागरिक संहिता का कानून बनाना, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए देश के विकास की गति और प्रगति को बढ़ाने का संकल्प है।

राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने देश-प्रदेशवासियों को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सपनों का भारत हकीकत में बदले यह मोदी की गारंटी है। नई तकनीक और नवाचार को अपनाते हुए भारत अगले पांच वर्षों में हर चीज का वैश्विक हब बनकर उभरे , यही हमारा का संकल्प है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो, यह हर भारतीय का सपना है और भाजपा का संकल्प । पिछले दस वर्षों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने वह करके दिखाया है। भारत को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभ मूल्य दिया। फसल बीमा योजना लागू की, भूमि की सेहत के कार्ड बनाए , नीम कोटेड और नैनो यूरिया किसानों तक पंहुचाया,गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ नागरिकों को फ्री राशन दिया और अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का संकल्प लिया गया है। कोरोना का संकट काल हो या अन्य जटिल वैश्विक विषयों पर भारत का दृष्टिïकोण। दुनिया ने मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प है कि अगले पांच वर्षों भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और इसमें हर भारतीय की भागीदारी हो।
मेनिफेस्टो समिति सदस्य धनखड़ ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि भारत की संस्कृति, संस्कार, विरासत और विकास का पहिया तेजी से एक साथ घूमे। सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून यानि समान नागरिक संहिता हमारा संकल्प है। उत्तराखंड में हमारी सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि समान नागरिक संहिता कानून बनाकर लागू कर दिया है। अब पूरे देश में कानून बनाकर लागू करना भाजपा का संकल्प है । नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन किया जाएगा और हर पात्र को नागरिकता दी जाएगी। बुजुर्गों को आयुष्मान भारत में शामिल करना, मुद्रा लोन की राशि 20 रूपये तक बढ़ाना, गुणवतापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व खिलाडिय़ों का विकास,सुशासन, ईज ऑफ लिविंग, सुरक्षित भारत, सुशासन, विश्वस्तरीय ढांचागत विकास, पर्यावरण संरक्षण व संतुलन मोदी की गारंटी है। धनखड़ ने कहा कि सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा 400 पार, फिर से तीसरी बार मोदी सरकार का नारा हर भारतीय का नारा बन चुका है।
बॉक्स: हरियाणा के किसान को संकल्प पत्र की पहली कॉपी मिली
धनखड़ ने कहा कि यह हर्ष और गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसाखी के पावन पर्व पर भाजपा के संकल्प पत्र -24 का लोकार्पण करते ही पहली कॉपी बादली हलके के किसान रामवीर सुपुत्र लखीराम गांव सिलानी पाना केशो जिला झज्जर हरियाणा निवासी को सौंपी। यह अन्नदाता के प्रति पीएम मोदी के सम्मान भाव को दर्शाता है। पीएम मोदी ने अमृत काल में किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प फिर दोहराया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें