दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दो सप्ताह की गिरावट के बाद 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.65 अरब डॉलर बढ़कर फिर से 475 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।
इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 469.91 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.56 अरब डॉलर की बढोतरी हुयी और सप्ताहांत पर यह 439.66 अरब डॉलर पर रहा। सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 30.89 अरब डॉलर रहा।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.72 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.42 अरब डॉलर पर रहा।
विषय