सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

विराट की स्लेजिंग करने से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- माइकल क्लार्क

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
विराट की स्लेजिंग करने से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- माइकल क्लार्क

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

मेलबोर्न: स्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बड़ा और विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि आईपीएल में अच्छा करार हासिल करने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रति नरम रहते हैं और उनकी स्लेजिंग करने से डरते हैं।

क्लार्क ने बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर बातचीत में कहा, “सब जानते है कि आईपीएल के साथ अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर खेल के वित्तीय भाग के तौर पर भारत बेहद शक्तिशाली है।

आईपीएल तो वैसे भी बेशुमारदौलत से भरपूर है जहां खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलती है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट या फिर विश्व की कोई और अन्य टीम भारत के खिलाफ बेहद नरम हो गयी है। कोई भी खिलाड़ी या टीम विराट या किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी की स्लेजिंग करने से बहुत डरते थे क्योंकि उन्हें अप्रैल में उन्हीं के साथ आईपीएल खेलना होता है।”

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें