सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

विशाखापट्टनम में खाण्डल विप्रसभा द्वारा दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - विकास डिडवानिया विशाखापट्टनम - विशाखापट्टनम के खाण्डल विप्र सभा द्वारा दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। सभी खाण्डल ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया और दिवाली की शुभकामना एक दूसरे को दी। राजस्थानी गीत संगीत का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूसरे मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित बंधू भी मौजूद थे और उनका सम्मान भी किया गया। साथ ही शुभकमना भी प्रेषित की। सभा के अध्यक्ष शंकरलाल जी ने सभी बंधुओं का स्वागत किया व् बड़ो से आशीर्वाद लिया साथ ही इस सभा ने पिछले दिनों में जो कार्य किये जैसे परशुराम जयंती का आयोजन , केंसर डिटेक्शन मोबाइल वेन कार्यक्रम ,गौशाला को गोद लेना, राजस्थान के वन खनन परिवहन मंत्री राजकुमार रिणवा के विशाखापत्तनम आने पर भव्य स्वागत जैसे कार्य में बड़ो का जो साथ मिला उसका धन्यवाद किया ,साथ ही कमेटी के मेंबर अमित शर्मा ,रवि जोशी ,हरीश शर्मा ,राजू चोटिया , विद्याशंकर खंडेलवाल , राजेंद्र शर्मा , मदनलाल शर्मा ,सतीश सोती ,पुरषोत्तम शर्मा शैलेश खंडेलवाल ,प्रेम कुमार सहित अजय शर्मा को भी ध्यन्यवाद ज्ञापित किया और कहा के में सभी सदस्यो के साथ कार्य करने पर गर्व महसूस करता हूँ।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें