इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। ग्राम नारेहड़ा मे श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व गुरूवार प्रात: आचार्य श्री रामावतारजी महाराज वृद्वांवन वालो के सानिध्य मे गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। सीताराम अग्रवाल, हनुमानसिंह, ओमप्रकाश जांगिड़ आदि ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा के प्रारंभ होने से पूर्व प्रात: १५१ महिलाएं सर पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गाे से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुचे। जिसमे भारी संख्या मे महिला एवं पुरूष भी उपस्थित थे। उन्होने बताया कि संगीतयम श्रीमदभागवत कथा का आयोजन आज से प्रतिदिन दोपहर १२.१५ बजे से सांय ५.१५ बजे तक होगा। १९ दिसम्बर को हवन, यज्ञ एवं प्रसादी वितरण के साथ समापन होगा।
फोटो-केटीपी बी-कथा वाचक से आर्शीवाद लेती महिलायें।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







