इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


खबर - हिमांशु मिढा हनुमानगढ़। जंक्शन श्री सार्वजनिक छठ महोत्व प्रबंध समिति के तत्वाधान में विशाल छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज प्रचाररथ रवाना किया गया। समिति के प्रवक्ता प्रदीप पाल ने बताया कि दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव की शुरूआत 4 नवम्बर को नहाये खान से होगी। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोग अस्त होते सूर्य को अघ्र्य देंगे। इस दिन रात्रि को खुंजा नहर पर छठ मईयां का विशाल जागरण होगा, जिसमें मोहन झा एण्ड पार्टी व कु. सोनिया छठ मईयां की महत्ता का गुणगान करेंगे। जागरण में केसरीसिंहपुर की लक्ष्मण एण्ड पार्टी द्वारा सुन्दर व आकर्षक झाकियां दिखाई जायेगी। अगले दिन सुबह 7 नवम्बर को उदय होते सूर्य को अघ्र्य देकर पूर्वांचल समाज के लोग व्रत खोलेंगे। अध्यक्ष मुद्रिका यादव ने बताया कि दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नहर पर लाईटिंग की विशेष व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह हैं। खुंजा नहर की सफाई भी करवाई जायेगी तथा दो दिवसीय महोत्सव के दौरान यातायात की सही व्यवस्था की जायेगी, ताकि किसी को परेशानी न हो। छठ महोत्व कार्यक्रम की तैयारिया चरम पर है जिसके पोस्टर का विमोचन प्रचार रथ के साथ आज किया गया। इस मौके पर समिति के मुद्रिका यादव, राधेश्याम गुप्ता, सत्यनारायण पाल, कमलेश यादव, हरीहर भगत, अनिल कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, नजीर खान, जोमादार, प्रमोद याद, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, रामपरवेश व अन्य समिति के सदस्य मौजूद थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







