सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

विशाल धर्मसभा में आने का दिया न्यौता

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ राष्ट्रत्कर्ष अभियान के तहत 14 नवम्बर को बीकानेर के माखन भोग में होने वाली विशाल धर्मसभा में आने के लिये समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को कई जगहों पर पीले चावल बांटकर धर्मसभा में आने का न्यौता दिया। आयोजन समिति के द्वारका राठी ने बताया कि 14 नवम्बर को माखन भोग में पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकरचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज द्वारा धर्मोपदेश व आध्यात्मिक प्रवचन दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान दर्शन दीक्षा,गोष्ठी और पादुकापूजन के आयोजन भी होंगे। समिति के डी पी पच्चीसिया व राजेश चूरा ने बताया कि सायं 4 बजे विशाल धर्मसभा होगी। जिसमें अधिकाधिक लोगों की भागीदारी के लिये अलग अलग टोलियां बनाकर मोहन चांडक,नरसिंह बिन्नाणी,बाबूलाल मोहता,नरेश गोयल,तोलाराम पेडिवाल,विजय कुमार थिरानी,माणक गट्टाणी,मक्खन बजाज,सत्तू भाटी,जयनारायण डागा,बच्चू भाई,सुनील सारड़ा,दीपेन्द्र सोनी,बलदेव मून्दड़ा,महेश काबरा,शिवकिशन मल्ल,मनीष सांखला,रामगोपाल अग्रवाल,श्रीधर शर्मा,सुभाष मित्तल,मोहन राठी आदि ने पीले चावल बांटे और धर्मसभा में आने का निमंत्रण दिया। पच्चीसिया ने बताया कि धर्मसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें