सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

विशाल धर्मसभा 14 नवम्बर को

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर । सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ राष्ट्रत्कर्ष अभियान के तहत विशाल धर्मसभा का आयोजन 14 नवम्बर को माखन भोग में आयोजित होगी। आयोजन समिति से जुड़े द्वारका राठी ने बताया कि धर्मसभा में पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकरचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज द्वारा धर्मोपदेश व आध्यात्मिक प्रवचन दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान दर्शन दीक्षा,गोष्ठी और पादुकापूजन के आयोजन भी होंगे। समिति के डी पी पच्चीसिया व राजेश चूरा बताया कि सायं 4 बजे होने वाली विशाल धर्मसभा को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभा स्थल पर महिलाओं व पुरूषों के बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें