सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

विशाल भण्डारा व जागरण समारोह आयोजित

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम कल्याणपुरा कुहाड़ा स्थित श्री छापालावाला भैरूजी के मन्दिर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। हर वर्ष की भांति ग्रामीणों के द्वारा विशाला भण्डारे व जागरण समारोह का आयोजन किया गया। जागरण समारोह में दाताराम एण्ड पार्टी, रामकुंवार एण्ड पार्टी, शिम्भु एण्ड पार्टी, गोदाराम एण्ड पार्टी आदि लोक गायकों द्वारा रागनी व धमाल प्रस्तुत की गई। जागरण समारोह के माध्यम से गायकों ने बाबा भैरू के महात्मय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पधारे आगन्तुकों का मेला कमेटी की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मेले में भैरू बाबा के स्थान पर हैली कॉप्टर की सहायता से पुष्प वर्षा भी की गई। भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्वालूओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

(function(i,s,o,g,r,a,m){i['GoogleAnalyticsObject']=r;i[r]=i[r]||function(){ (i[r].q=i[r].q||[]).push(arguments)},i[r].l=1*new Date();a=s.createElement(o), m=s.getElementsByTagName(o)[0];a.async=1;a.src=g;m.parentNode.insertBefore(a,m) })(window,document,'script','//www.google-analytics.com/analytics.js','ga');
ga('create', 'UA-53833829-1', 'auto'); ga('send', 'pageview');

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें