इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित श्री तुलसीदास मन्दिर प्रांगण में मन्दिर महंत मानदास जी महाराज के सानिध्य में रविवार को नव सृज्जित पंचायत भवन के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे तथा नहेड़ा प्रोग्राम का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक बनवारी लाल व कृष्ण खटाना ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटपूतली विधायक राजेन्द्र सिंह यादव होगे। जबकि विशिष्ठ अतिथियों में पीसीसी प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास, वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज पटेल, समाज सेवी पूरणमल भरगड़, समाजसेवी जगदीश कसाना,पसस मिन्टु चौधरी, भामाशाह बृजमोहन यादव, मोलाहेड़ा सरपंच राजेन्द्र जांगल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवत गुर्जर आदि शामिल होगे। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच, जिला पार्षद आदि का सम्मान भी किया जायेगा। वही रामसिंह महासी, रामकुंवार महासी व लालचन्द गिराठी आदि की टीम नहेड़ा प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







