सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

वैश्विक महामारी को मात देने के लिए विहिप का सैनेटाइजेशन अभियान

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली 19 मई। देश में जारी कोरोना संकट के बीच विश्व हिंदू परिषद दिल्ली द्वारा मुकेश विनायक खांडेकर जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र) ने रोहिणी सेक्टर-5 से सैनेटाइजेशन अभियान की शुरुआत की। दिल्ली के विभिन्न इलाकों के घरों, गलियों और मंदिरों में विहिप द्वारा यह कोरोना मुक्ति अभियान शुरु किया गया है। आज रोहिणी सेक्टर-5 और इंद्रप्रस्थ जिला, बदरपुर जिला, बुराड़ी जिला, उत्तम नगर जिला, तिलक नगर जिला, सहित कई इलाकों में विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सैनेटाइजेशन अभियान का शुभारंभ किया। विहिप की योजना है कि दिल्ली के अतिसंवेदनशील इलाकों सहित अधिक से अधिक इलाकों में सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जाए। विश्व की सबसे बड़ी आपदा से जारी लड़ाई में विश्व हिन्दू परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस सेवा कार्य के तहत विहिप ने जान की बाजी लगाकर अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे दिल्ली पुलिस के जवानों, अधिकारियों डाक्टरों, पत्रकारों, नर्सों, निगम अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों के स्वरक्षार्थ हजारों फेश शील्ड, पीपीई किट और सेनेटाइजर का निःशुल्क वितरण किया है। संगठन के इस खास पहल से दिल्ली में कोरोना से लड़ाई कारगर और प्रभावी ढ़ंग से लड़ने में सहायता मिली है।
इस विश्वव्यापी महामारी में विश्व हिन्दु परिषद ने अपनी महति भूमिका निभाते हुए महीनों से लाखों गरीब जनता को निःशुल्क भोजन, अन्न के साथ जीवन रक्षक सामग्रियों का वितरण करती आ रही है।
बदरपुर जिले में बजरंग दल द्वारा प्रांत संयोजक भारत बत्रा जी ने पृथ्वीराज चैहान जी की जयन्ती मनायी सफाई कर्मचारी (कोरोना वोरियर्स) के ऊपर पुष्प वर्षा और सेनेटाईजर भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।
प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी ने पृथ्वीराज चैहान जयन्ती की शुभकामना देते हुए संकल्प दोहराया विश्व हिन्दू परिषद का यह संकल्प है इस कठिन समय में कोरोना जैसे महामारी से आगे भी इस निर्णायक लड़ाई के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें