इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


शनिवार का दिन हिन्दू धर्म में न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना गया है. शनि की पूजा और भक्ति इस दिन विशेष फलदायी मानी जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो साढ़ेसाती या ढैय्या की पीड़ा से गुजर रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, शनिवार का व्रत रखने और शनिदेव की आराधना करने से जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और मानसिक शांति मिलती है.
इस दिन भक्त शनि मंत्रों का जाप, शनिदेव के नाम का उच्चारण, शनि चालीसा का पाठ और शनिवार व्रत की कथा सुनना चाहिए. यह सभी कर्म शनि की कृपा को आकर्षित करने और उनके क्रोध से सुरक्षा पाने में सहायक होते हैं. साथ ही, शनिवार के भजन सुनने से मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शनि से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है.
विशेषज्ञों के अनुसार, शनि की पूजा सिर्फ शारीरिक या बाहरी पूजा तक सीमित नहीं होती; इसके साथ मन में श्रद्धा, संयम और भक्ति बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है. शनिवार के भजन और भक्ति से न केवल साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव और संतुलन भी आता है.







