इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर । शरद पूर्णिमा पर आज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बजरंगबली के मन्दिरों में अनेक कार्यक्र आयोजित किये गये। हनुमान मंदिरों में हनुमानजी का श्रृंगार कर खीर का प्रसाद चड़ाया गया वही बिन्नाणी चौक स्थित रघुनाथ मंदिर में रात भर रासलीला का आयोजन हुआ। श्री बजरंग धोरा धाम स्थित हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा पर विशेष उत्सव मनाया । मंदिर के प्रधान पुजारी ओमप्रकाश दाधीच ने बताया कि रा़ित्र 12 बजे महाआरती के पश्चात 421 किलो खीर के प्रसाद का वितरण किया गया, इस अवसर पर बाबा के चांदी की विशेष पोशाक का श्रृगंार किया गया। समिति के बीजू महाराज ने बताया कि इस अवसर पर भक्ति संगती संध्या का आयोजन किया जिसमें लक्ष्मण पारीक एण्ड पार्टी द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मंदिर में रंगीन रोशनियों से सजावत की गई है। मेले में श्रृद्वालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस जाब्ते की भी व्यवस्था थी। श्री बालाजी मंडल की ओर से कचहरी परिसर के पास रात को जागरण का आयोजन किया गया। पंचमुखा हनुमान मंदिर में जागरण के अलावा पुराना जेलरोड खरनाड़ा मठ स्थित हनुमान मंदिर में शृंगार, विशेष पूजा व हनुमान चालीसा पाठ के अलावा राबडिय़े की प्रसादी के वितरण का कार्य किया गया। सुगनीदेवी जेसराज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर में दमा रोगियों को औषधी युक्त खीर का वितरण किया गयाा।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







