सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

शहीद ए आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर एनएसयूआई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद ए आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने राष्ट्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए भगत सिंह जी द्वारा जेल में बिताए गए लम्हों की प्रस्तुति दी तथा टॉर्च जलाकर श्रद्धांजलि दी।

एनएसयूआई की श्रद्धांजलि सभा में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त जी, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव नीतिश गौड़ जी, वरुण चौधरी जी, अविनाश यादव जी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत जी मौजूद रहें।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी ने भगत सिंग जी को याद करते हुए कहा कि हम सबको अगर भगत सिंह जी को हमेशा याद रखना हैं तो सच को सच और झूठ को झूठ बोलने की ताकत हमारे अंदर होनी चाहिए थी। मौजूदा सरकार आज देश के युवाओं को बर्बाद कर रही हैं वर्तमान समय में इस देश को सेंट्रल विस्ता की जरूरत नहीं है बल्की छात्रों की रुकी हुई स्कॉलरशिप और फेलोशिप देने की ज़रूरत हैं।wh

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें