सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का का खर्च

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

इम्वा की पहल पर द हंस फाउंडेशन करेगा मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद।

इम्वा के अनुरोध पर मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद को आगे आया द हंस फाउंडेशन

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर द हंस फाउंडेशन देगा कोरोना से शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का का खर्च

नई दिल्ली, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा की दा हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला जी से भेंट कर अनुरोध किया गया कि कोरोना जैसी महामारी या बीमारी के कारण हमारे कई पत्रकार दिल्ली, एनसीआर में शहीद हुए हैं ऐसे में सरकार की तरफ से मृतक पत्रकार के परिवार को कोई खास मदद नहीं मिल पाई है, अगर द हंस फाउंडेशन मृतक पत्रकार के परिवार को एक लाख का सहयोग और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च दे दें तो उससे मृतक के परिवार को कुछ सहयोग मिल सकता है। पत्रकारों कि इस बात को माता मंगला जी ने मान लिया और जल्द ही मृतक पत्रकार के परिवार को यह 100000 का सहयोग दिए जाने की बात कही।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव निशाना ने कहा की अगर दिल्ली एनसीआर में पत्रकार कोरोना से शहीद हुए हों तो उनके परिवार का पता, नाम,और फोन नंबर की जानकारी 92666 12000 पर सेंड कर सकते हैं। आपको बता दें कोरोना काल में राजीव निशाना ने मीडिया कर्मियों तथा जिला पुलिस और जिला प्रशासन को मुफ्त खाद्द सामग्री, मास्क, तथा सेनेटाइजर, पीपी किट, जूस, पानी तथा कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई थी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें