इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। कस्बा स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में चल रही संगीतमय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा वाचक कमलदास महाराज ने कहा कि जिस घर में शांति का वास होता है उस घर में भगवान राम का निवास होता है। गुरूवार को कथा में शिव-सती चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रामवतार गौड परिवार की ओर से श्री नरबदेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया एवं भगवान विष्णु की भव्य झांकी भी दिखाई गई। कथा सुनाते हुए बापू जी महाराज ने कहा कि जो स्त्री अपने पति पर शक करती एवं उसका कहना नही मानती उसका हश्र सती जैसा होता है। शुक्रवार को कथा में शिव पार्वती विवाह प्रसंग का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर महादेव मीणा, मंगतू सोनी, भास्कर शर्मा, पं. किशोरी शर्मा, ब्रह्रानन्द शर्मा, महेश यादव, पण्डित अनिल शर्मा व योगेश सिंह सहित बडी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







