सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की जनगणना प्रांरभ

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर ।बीकानेर के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की जनगणना करने हेतु आज से अभियान प्रारंभ हुआ । राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष देवकृष्ण कौशिक के मुख्य आतिथ्य में नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में आयोजित समारोह में लक्ष्मीनाथ जी एवं गढ़ गणेश के प्रथम प्रपत्र भरे गये तत्पश्चातï् देवकृष्ण कौशिक का प्रपत्र भरकर जनगणना अभियान को शुरू किया । संयोजक विष्णु शर्मा के अनुसार जनगणना हेतु बीकानेर शहर के ६ से अधिक क्षेत्र चिन्हित किये है जहां कार्यकत्र्ताओं द्वारा प्रपत्र भरवाये जाएगें । प्रपत्र में नाम, पिता का नाम, पता, गौत्र, परिजनों के नाम, उनका व्यवसाय, मोबाइल नं. के अलावा विभिन्न जानकारियां संकलित की जाएगी । प्रांतीय महासभा के महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि यह अभियान महासभा के सहयोग प्रारंभ किया गया है जिसमें पूरे समाज की सहभागिता होगी । महासभा के बीकानेर शहर संभाग अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि संकलित जानकारी को संजय शर्मा कम्प्यूटरीकृत करेगें । इस अवसर पर श्रीलाल सेवग, प्रहलाद दास सेवग, चितरंजन कुमार शर्मा, बजरंग लाल सेवग, रतनलाल सेवग तथा इन्द्रचंद सहित अनेक समाजसेवी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे । प्रथम दिन लक्ष्मीनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र में प्रपत्र भरवाए गये ।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें