सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

शादी के नाम पर सीआरपीएफ जवान ने छात्रा के साथ किया शारीरिक शोषण

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
शादी के नाम पर सीआरपीएफ जवान ने छात्रा के साथ किया शारीरिक शोषण

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

मेरठ: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान पर एक एलएलबी की छात्रा ने शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने आज एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

एसएसपी को अपनी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कहा कि फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती मेरठ सीआरपीएफ के जवान रंजीत के साथ हुई। रंजीत ने शादी का वादा करके उसे अपने साथ दो वर्षों तक पत्नी की तरह रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। सीआरपीएफ जवान ने उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करने के बाद अब उसको घर से भगा दिया।

पीड़ित छात्रा इससे पहले भी अपनी शिकायत लेकर मेडिकल थाना गई थी लेकिन थाना इंचार्ज ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद उसने एसएसपी मंजिल सैनी के ऑफिस में जाकर आज शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता ने एसएसपी से इंसाफ की मांग की है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें