शीर्षक: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की मुश्किलें बढ़ीं, रूसी विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में FIR दर्ज


नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने केंद्रीय कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी कि सशस्त्र बलों में सभी अग्निवीरों को शामिल (absorb) करने के लिए नया रास्ता तैयार कर दिया गया है।
जनरल राजा सुब्रमणि ने बताया कि मूल योजना के तहत 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक बनाया जाएगा। वहीं, बाहर होने वाले शेष 75% अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त इंगेजमेंट पीरियड (सेवा विस्तार) ऑफर किया जाएगा। इस 2 साल के विस्तार काल में उन्हें पहले से अधिक वेतन और अधिक सेवा निधि दी जाएगी।
सीडीएस के अनुसार, यह अतिरिक्त 2 साल की अवधि पूरी होने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को निष्पक्ष चयन प्रक्रिया (Objective Selection Criteria) के आधार पर नियमित सेना में एनरोलमेंट का मौका मिलेगा।
मुख्य बिंदु:
75% अग्निवीरों को राहत: 4 साल पूरे होने के बाद बाहर होने वाले 75% जवानों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विकल्प।
वेतन व सेवा निधि में बढ़ोतरी: एक्सटेंशन अवधि के दौरान बेहतर मानदेय और सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
स्थायी सेना में भर्ती का मार्ग: अतिरिक्त कार्यकाल के बाद चयन मानकों के तहत सशस्त्र बलों में नियमित सैनिक बनने का मौका।
सीडीएस जनरल राजा सुब्रमणि (CDS General Raja Subramani)
अग्निवीर सेवा विस्तार (Agniveer Service Extension)
अग्निपथ योजना बदलाव (Agnipath Scheme Changes)
अग्निवीर 2 साल एक्सटेंशन (Agniveer 2 Year Extension)
अग्निवीर सैलरी बढ़ोतरी (Agniveer Salary Hike)
भारतीय सेना नियमित भर्ती (Indian Armed Forces Regular Enrolment)
कैबिनेट फैसला रक्षा (Cabinet Decision Defence)
संपादक, आज की दिल्ली







