सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

इस अवसर पर बुराड़ी विधानसभा के जाने-माने कांग्रेस नेतागण श्री आदेश भारद्वाज प्रभारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री कपूर सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस करावल नगर राम श्रीवास्तव पूर्व निगम प्रत्याशी मुकंदपुर वार्ड नंबर 6 वेद प्रकाश शर्मा पर्यवेक्षक बुध विहार एवं डेलीगेट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाई सुरेंद्र कौशिक भाई देवेंद्र काकू पूर्व प्रत्याशी मुकुंदपुर वार्ड नंबर 11 एवं पर्यवेक्षक विजय विहार भाई राम मूर्ति कुलदीपक जोशी चंदन चौबे छोटे भाई मुकेश कुमार पाल महासचिव पद के उम्मीदवार यूथ कांग्रेस दिल्ली प्रदेश दुष्यंत शर्मा राजू भाई रघुवीर सिंह बहन प्रिय वंदना शर्मा बिना भट्ट विधानसभा अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण कर श्रीमती शीला दीक्षित जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा दिल्ली में किए हुए विकास कार्यों को याद किया और कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए

स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी ने दिल्ली को जो शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल कॉलेज का निर्माण किया था वह सराहनीय रहा था उनके द्वारा आधुनिक दिल्ली की निर्माता एवं दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दूरगामी सोच को भी भुलाया नहीं जा सकता है चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे वह दिल्ली के सौंदर्यकरण को लेकर हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे दिल्ली के परिवहन सुविधा को लेकर हो चाहे वह महिलाओं के मान सम्मान के लिए हो

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी एवं बड़े भाई मुदित अग्रवाल उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ दिल्ली के कई जाने-माने नेतागण श्री अनिल भारद्वाज पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कुमार जी जिला अध्यक्ष किराड़ी कुंवर करण सिंह पूर्व विधायक मॉडल टाउन ऑल इंडिया बाल्मीकि यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई खन्ना ढिकोलिया भाई सुनील जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एस टी डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी एवं कई गणमान्य नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी को पुष्प अर्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया और कहां की विकास की देवी स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी को एवं उनके द्वारा किए हुए विकास कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें