सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्याम जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - राजकुमार चोटिया सुजानगढ । कस्बे के श्याम मन्दिरों में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आदर्श कॉलोनी स्थित श्याम मन्दिर में बाबा श्याम की झांकी का अलौकिक श्रंृगार किया गया तथा छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मन्दिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि शनिवार को महिलाओं ने श्याम जन्म के गीत एवं भजन गाये तथा कीर्तन किया। शाम को महाआरती की गई। जिसमें अनेक श्यामभक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को बाबा श्याम की अखण्ड ज्योत की गई, जो शनिवार देर शाम तक अनवतर जारी थी। उसके बाद अखण्ड ज्योत पाठ किया गया तथा रात को केक काटकर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। उसके बाद इत्र वर्षा की गई।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें