सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह में उमड़े श्रद्धालु

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - पवन दाधीच श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में भागवत कथा का छठा दिनखिरोड़-खिरोड़ की श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के दौरान कथा प्रवचन कर रहे पं. परमेश्वरलाल शास्त्री ने कहा कि गाय को घर में रखने वह घर पवित्र हो जाता है और गाय की सेवा करने से मनुष्य जीवन सफल हो जाता है। उन्होनें श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह प्रसंग को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह की झांकी सजाई गई जिसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा महोत्सव समारोह के दौरान मंगलवार को चिराना के हेमंतदास महाराज का गोशाला सेवा समिति की ओर से सम्मान किया गया वहीं दानदाता तुलस्यान परिवार एवं दानदाता चिंरजीलाल शाह का भी गोमाता का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर सुगन सिंह, कन्हैयालाल दर्जी, सुमेर सिंह, बाबूलाल कटेवा, महेंद्र कटेवा, गंगाधर गढ़वाल,रतनलाल शर्मा, मूल सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, शंकरलाल पारीक आदि मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें