सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्रीमद्भागवत कथा कल्याणकारी ग्रंथ - पं. शास्त्री

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर -पवन दाधीचखिरोड़ गौशाला में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरूखबर -खिरोड़ में स्थित श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में गौशाला सेवा समिति के सौजन्य से गुरूवार को गौमाता सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। पं. ज्ञानचंद व्यास की देखरेख में निकाली गई कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा महोत्सव के प्रथम दिन व्यासपीठ से कथा प्रवचन कर रहे पं. परमेश्वरलाल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा कल्याणकारी ग्रंथ है जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते है अत: मनुष्यों को चाहिए कि वे ऐसे ग्रंथों को एकाग्रचित्त होकर सुनें। पं. शास्त्री ने कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य की कथा से अवगत करवाते हुए कथा को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर रतनलाल शर्मा, गंगाधर सिंह गढ़वाल, दिनेश शाह, महेश शर्मा, पर्वत सिंह, अजय शर्मा, बंशीधर, बनवारीलाल, बिरजू सिंह आदि मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें