सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी संकट दूर- पं. शास्त्री

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - पवन दाधीच खिरोड़ के पुजारी भवनकलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरूखिरोड़ गौशाला में भी भागवत में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़खिरोड़ -खिरोड़ में बसावा रोड़ पर स्थित पुजारी भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा श्रीगोपालजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। मुख्य यजमान गजानंद पुजारी ने सपत्नीक पूजार्चना की। कथा महोत्सव के प्रथम दिन व्यासपीठ से कथा प्रवचन कर रहे पं. सांवरमल शास्त्री दांतरू वाले ने कहा कि भागवत कथा मनुष्यों के लिए कल्याणकारी ग्रंथ साबित हुआ है जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है अत: मनुष्यों को चाहिए कि वे ऐसे ग्रंथों को एकाग्रचित्त होकर सुनें। पं. शास्त्री ने कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य की कथा को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर शंकरलाल पारीक, दिनेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, उमेश शर्मा, जगदीश प्रसाद भींचर, पवन दाधीच, दिनेश तारपुरा, सांवरमल शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, आदि मौजूद थे।इसी प्रकार खिरोड़ गौशाला में चल रहे भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन कथा प्रवचन कर रहे पं. परमेश्वरलाल शास्त्री ने कहा कि परमात्मा की सच्ची भक्ति से ही मनुष्य जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है बशर्ते मनुष्य द्वारा भगवत के प्रति की गई भक्ति में नि:स्वार्थ एवं निष्काम भाव होना चाहिए। पं. शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान मनुष्य द्वारा की गई भक्ति से स्वयं प्रसन्न होते है और अपने भक्त की रक्षा करते है। गौशाला में चल रही कथा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें