इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

जयपुर। सिन्धी काॅलोनी स्थित श्री साईनाथ बाबा मंदिर के 8वें मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारम्भ रविवार को हुआ। इस अवसर पर 451 महिलाओं की कलश यात्रा से आसपास का माहौल श्याम मय हो गया।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम चंदलानी ने बताया कि 451 महिलाओं की कलश यात्रा को पार्षद लेखराज जेसवानी ने आरती उतारकर रवाना किया। कलश यात्रा में जहां 451 महिलाओं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। वहीं श्रद्धालु गोविन्द गोविन्द गाते चले...., मन गोपाल शरण तेरी आयो....., श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी.... जैसे भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। वहीं श्रद्धालु साईबाबा को पालकी में लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा बर्फखाना से जवाहर नगर रोड़ होती हुई सिन्धी काॅलोनी स्थित श्री साईंबाबा मंदिर पहुंची जहां पर व्यासपीठ से आचार्य जैनेन्द्र कटरा ने कहा कि भागवत कथा का स्मरण करने से मन को शुद्ध होता ही है साथ ही मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि भागवत भगवान का स्वरूप है। भगवान भक्ति से मिल जाते है। इस अवसर पर चेटीचण्ड मेला समिति के अध्यक्ष रमेश चावला, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टेकचंदानी, विशनदास संगतानी, उपाध्यक्ष पूज्य पंचायत सिन्धी काॅलोनी के इन्द्रकुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष घनश्याम चंदलानी ने बताया कि सोमवार को कपिलोपाख्यान, सती अनुसूया चरित्र, दक्ष यज्ञ का वर्णन, धु्रव चरित्र, पृथु चरित्र सहित अन्य कथा प्रसंगों पर प्रवचन करेगें। कथा रोजाना शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







