सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्रीरोकडिया गणेशजी मूर्ति स्थापना एवं 151 कुण्डीय यज्ञ 27 से 29 अगस्त तक

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भीलवाड़ा । रोकडिया गणेश मंदिर सेवा समिति, नेहरु रोड द्वारा श्री रोकडिया गणेश जी की 21 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना एवं 151 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक किया जायेगा। समिति के प्रवक्ता प्रकाश शाह ने बताया कि पंचमुखी दरबार के महन्त लक्ष्मणदास जी त्यागी के मुख्य संरक्षण एवं हरिसेवाधाम उदासीन आश्रम के महन्त हंसाराम उदासी के संरक्षण में आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत भाद्रपद शुक्ल द्वितीया 27 अगस्त को कलश, शोभायात्रा एवं हवन कुण्ड स्थापना के साथ होगी। आयोजन के दूसरे दिन 28 अगस्त को श्री गणेश हवन होगा जिसमें प्रत्येक कुण्ड में चार जोडे हवन में बैठेंगे। समारोह के अंतिम दिन 29 अगस्त को आचार्य बद्रीलाल पंचोली के सानिध्य में हवन पूणार्हुति, गणेशजी का अभिषेक, महाआरती तथा वायुयान द्वारा पुष्प वर्षा के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। हवन में बैठने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष गजानन्द बजाज (उपाध्यक्ष भीलवाड़ा टेक्सटाइल फेडरेशन) उपाध्यक्ष भंवर लाल जोशी (जोगणिया माताजी शक्तिपीठ), कैलाश चन्द्र सुल्तानिया (अध्यक्ष, छन्यात ब्राह्मण समाज), मिट्ठूलाल स्वर्णकार, मनोहर लाल लखारा, कैलाश जीनगर (पूर्व न्यासी), सचिव देवेन्द्र सोमाणी, सह सचिव बी.एल. माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष सूरजकरण धूत से संपर्क किया जा सकता है। हवन में बैठने के लिये सहयोग राशि जमाकरा पूर्व रजिस्टे्रशन कराना होगा। जोडे के अतिरिक्त एकल पुरुष एवं महिला के भी हवन में बैठने की व्यवस्था रहेगी।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें