सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्री अग्रसेन सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने ३१ किस्मों के पौधे लगाये

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर । श्री अग्रसेन सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से विद्याधर नगर स्थित सेन्ट्रल स्पाईन में रविवार पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न किस्मों के 31 पौधे लगाये गये इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, संरक्षक श्याम सुन्दर बजाज, पार्षद रिद्धकरण परसरामपुरिया ने विभिन्न किस्मों के 31 पौधे लगाये। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने बताया कि इन पौधों का रख-रखाव ट्रस्ट करेगा। पौधे एवं ट्री गार्ड नगर निगम ने उपलब्ध करवाये। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी सीताराम एवं विद्याधर नगर का थाना स्टाॅफ मौजूद था।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें