सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में हुई पौषबड़ा प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। श्री चमत्कारेश्वर मन्दिर सार्वजनिक सेवा समिति के तत्वाधान में झोटवाडा रोड स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मन्दिर में शनिवार को पौष बडा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द डेरेवाला व महामंत्री सतीश चन्द गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से ही मंदिर प्रागंण में श्रीराम संकीर्तन एवम् अखण्ड श्री रामचरित मानस के पाठ से वातावरण भक्तिमय दिखाई दे रहा था। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी दिन शाम को पौषबड़ा प्रसादी शुरू हुई जिसमें सीकर रोड, बनीपार्क, शास्त्री नगर, झोटवाड़ा, सीकर हाउस, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा सहित शहर के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी ग्रहण करने का कार्य शाम से शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चला। इस दौरान मंदिर में श्री चमत्कारेश्वर महादेव, अन्य दरबार में विराजमान देव-देवताओं को प्रसादी का भोग लगाया तथा आकर्षक झांकी सजाई गई जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर विशेष रोशनी भी की गई।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें