दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में हुए चुनाव में आज सर्वसम्मति से भाजपा के श्री राजा इकबाल सिंह को उत्तरी दिल्ली का महापौर और भाजपा की ही सुश्री अर्चना को उप-महापौर निर्वाचित किया गया। श्री राजा इकबाल सिंह वार्ड संख्या 14, जीटीबी नगर और सुश्री अर्चना वार्ड संख्या 04, होलम्बी खूर्द से पार्षद हैं।महापौर और उपमहापौर के चुनाव के बाद, स्थायी समिति के तीन सदस्यों के रूप में श्री जोगी राम जैन (बीजेपी), श्री विजय भगत (बीजेपी) और श्री राजीव यादव (आप) को निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में दिल्ली विकास प्राधिकरण की सलाहकार परिषद में सदस्य के लिए श्री योगेश वर्मा को निर्वाचित किया गया।नवनिर्वाचित महापौर, श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली को कोरोना की तीसरी लहर से बचाना, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होंगी। साथ ही, निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा और जारी योजनाओं पर तेजी से पूरा करने पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों को समय से वेतन मिले इस दिशा में कार्य किए जाएंगे। महापौर बनने से पहले वो सिविल लाईंस वार्ड समिति के अध्यक्ष और दो बार पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है। वहीं, उप-महापौर के पद पर निर्वाचित हुई, सुश्री अर्चना ने कहा कि वह महापौर का सहयोग करेंगीं और टीम भावना से सभी के साथ मिलकर निगम के हित में काम करेंगीं। सुश्री अर्चना इससे पूर्व वे निर्माण समिति की अध्यक्षा थी।उपरोक्त के अतिरिक्त उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सभा में आज 21 शोक प्रस्ताव पढ़े गए और श्रद्धांजलि दी गई। एक प्रस्ताव 59 निगम कर्मचारियों के लिए जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमित होने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी
विषय