सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

श्री श्री जी महाराज को राष्ट्रपति सम्मानित करेगें

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

श्री निम्बार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर
मदनगंज (डाॅ. विनोद दीक्षित) अखिल भारतीय श्री निम्बाकार्यपीठ सलेमाबाद के पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीराधा सर्वेश्वर शरण देवाचार्य श्री श्री जी महाराज को संस्कृत भाषा के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान और बहुत बड़ी संख्या में प्रशांसित संस्कृत वाड्.मय की रचना करने पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सम्मानित करेगें।
पीठ के अनुसार श्री श्री जी महाराज 75 वर्षो से निरन्तर देववाणी संस्कृत भाषा के उन्नपन के लिये श्लाघनीय कार्य किया है। इसके साथ ही आपने संस्कृत साहित्य की श्रीवृद्धि करते हुये अनेक ग्रंथो की रचना की है आचार्य पीठ में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर संस्कृत दिवस का आयोजन किया जाता है और संस्कृत के विद्वानों का पीठ द्वारा सम्मान किया जाता है। निम्बाकाचार्य पीठ में संस्कृत की अभिवृद्धि करन हेंतु वेद वेदांग संस्कृत महाविघालय का भी संचालन किया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृत, वैदिक, ज्योतिष साहित्य का सांगोयोग ज्ञान करवाया जाता है। श्री श्री जी महाराज के प्रमुख ग्रंथो में भारत भारती वैभवम्, श्री स्तवरत्नान्दजलि, श्रीराधामाद्यव शतकम्, निकुंजसौरभय् आदि है। यह कार्यदम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जायेगा।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें