इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


जयपुर। समय-समय पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ओकेप्लस समूह व रोटरी क्लब जयपुर पिंकसिटी के तत्वावधान में वृंदावन श्रीधाम की डाॅ. निधि तैलंग एवं पंडित श्री उद्यन शर्मा अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसामृतपान करवाएंगे । यह कथा ज्ञान यज्ञ समारोह दिनांक 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक दोपहर 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक 22 गोदाम, हवा सड़क स्थित श्री राम मन्दिर में आयोजित किया जाएगा । समारोह के आयोजक एवं ओकेप्लस समूह के चेयरमैन श्री ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि इस ज्ञानयज्ञ की शुरूआत सोमवार, 17 नवम्बर को भागवत महात्म्य, पाण्डव चरित्र, परीक्षित रक्षा एवं नारद चरित्र से होगी । मंगलवार, 18 नवम्बर को कथाव्यास डाॅ. निधि तैलंग कपिलोपाख्यान, सती एवं ध्रुव चरित्र पर प्रकाश डालेगी तो वहीं पं. श्री उद्यन जी शर्मा श्रीमद्भागवत कथा पर आध्यात्मिक प्रवचन भी देंगे । बुधवार 19 नवम्बर को जड़ भरत कथा, प्रहलाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार विषय पर श्लोकांे का सस्वर वाचन पाठ किया जाएगा ।
रोटरी क्लब जयपुर पिंकसिटी की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मोदी ने बताया कि क्लब की ओर से गुरूवार 20 नवम्बर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, रामचरित्र पर कथाव्यास डाॅ. निधि तैलंग द्वारा प्रकाश डाला जाएगा और उसके पश्चात् क्लब साथियों द्वारा कृष्ण नंदोत्सव मनाया जाएगा । शुक्रवार, 21 नवम्बर को श्री कृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन पूजा पर कथा होगी तो शनिवार 22 नवम्बर को उद्धव चरित्र, कंस वध एवं रूक्मिणी विवाह प्रसंग पर व्याख्यान दिए जाएंगे । रविवार 23 नवम्बर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा ।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







