इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। राष्ट्रीय संत कमलदास बापू द्वारा आगामी 17 नवम्बर सोमवार से स्थानीय परशुराम मन्दिर में 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा आयोजित की जायेगी। कथा में प्रतिदिन दोपहर 1 से लेकर सांय 5 बजे तक शिव महापुराण की कथा का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक पण्डित किशोरीलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए विशाल कलश यात्रा सोमवार को कृष्णा टाकिज के पास स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर से शुरू होकर परशुराम मन्दिर पहुंचेगी।







