सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

संत समागम व विशाल भण्डारा आयोजित

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

मंचस्थ साधु समाज के लोग।
कोटपूतली। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चतुर्भुज स्थित ध्यान जी महाराज के आश्रम पर विगत दिनों से चल रही भागवत कथा के समापन अवसर पर सोमवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्वालूओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। मन्दिर के महंत रामरतनदास महाराज ने बताया कि इस अवसर पर विशाल संत समागम का भी आयोजन किया गया। जिसमें साधु समाज के पांचो मण्डलों के महामण्डलेश्वरों, खेड़ापति प्रेमदास महाराज, बारां के गोकुलदास महाराज, अयोध्यादास महाराज, त्रिवेणी धाम के पुजारी रामरीछपालदास महाराज व दाऊधाम कालाकोटा के बलदेवदास महाराज और सत्ताईसा मण्डल के अध्यक्ष मानदास महाराज सहित हजारों संत कार्यक्रम में उपस्थिति हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दाऊधाम कालाकोटा के महंत बलदेवदास महाराज ने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है। इसलिए मनुष्य को अपनी सामर्थ अनुसार गौ, ब्राहण, साधु संतो की सेवा करनी चाहिये। महाराज ने कहा कि कलयुग में मनुष्य को जितना हो सके प्रभु भक्ति स्मरण करना चाहिये। आये हुए साधु संतो का मन्दिर के महंत रामरतनदास एवं मानदास महाराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पंगत प्रसादी ग्रहण करते श्रद्वालू। मंच संचालन प्रेमप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पूर्णमल भरगढ, ललित प्रसाद बागड़ी, चन्द्रशेखर शर्मा, लीलाराम कसाणा, सतीश शर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें