सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

संसद में ओवैसी द्वारा फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने पर बिप्लब देब आग बबूला

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

मेरे नमस्ते कहने पर विरोध और ओवैसी के फिलिस्तीन जिंदाबाद कहने पर विपक्ष चुप क्यों? : बिप्लब देब

दिल्ली,
एआईएमआईंएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संसद में शपथ लेने के दौरान कहे गए शब्दों पर भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कड़ी प्रतिक्रिया की है।
बिप्लब देब ने औवेसी द्वारा संसद में शपथ लेने के दौरान फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने पर पूरे विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को कहा- "...फिलिस्तीन हो या कोई और देश, सबके भारत से अच्छे संबंध हैं। सवाल यह है कि शपथ लेते समय वह फिलिस्तीन जिंदाबाद कह सकते हैं या नहीं, भारत माता जिंदाबाद कहने की बजाय वह दूसरे देश का जिंदाबाद कह रहे हैं। इस पर विपक्ष चुप था...जब मैंने शपथ लेने से पहले नमस्ते कहा तो ओवैसी ने विरोध करना शुरू कर दिया कि यह संविधान विरोधी शब्द है...मुझे दुख है कि जनता ने औवेसी को चुना है और ऐसे में जब वह इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो विपक्ष चुप रहता है।"
बिप्लब देब ने संसद में औवेसी द्वारा फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने और इस पर विपक्ष द्वारा साधी गई चुप्पी को चिंताजनक बताया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें