इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


फोटो-विजेता छात्रों को पुरूष्कार देते महाराज गिरी।
कोटपूतली। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता व राज्य स्तरीय गौ विज्ञान व्याख्यान माला को सम्बोधित करते हुए गोरखपुर के राष्ट्र-संत स्वामी नित्यानन्द गिरी ने भारत की होनहार युवा पीढी को संस्कारित व राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत षिक्षा ग्रहण कर भारत के गोरव को पहले जैसा वैभव व प्रतिष्ठाषाली बनाने की बात कही। इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों व षिक्षको को कहां कि हम राष्ट्र के नव निर्माण का संकल्प ले ओर अपने जीवन को षिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट बनाकर भावी पीढ़ी को आदर्ष बनावे। स्वामी नित्यानन्द ने गौ सेवा को वर्तमान परिक्षेय में मानव जीवन के असाध्य बीमारियों व प्रकृति को संकट से उभारने में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सहयोगी बताया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेना कोर के सुबेदार मेजर मदनलाल जाट ने कहां कि विद्यार्थी जीवन के सच्चे संस्कार ही पूरे जीवन की दिषा तय करते है। उन्होने बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में भी साहस रखकर आगे बढने की सीख दी। संस्था निदेषक राजेन्द्र प्रसाद ने मौलाना आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाष डाला तथा विद्यार्थियों को मूल्यपरक षिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोषन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आयोजित अन्तरविधालय भाषण प्रतियोगिता में नैन्सी बडगूजर प्रथम, कपिष कुमार द्वितीय व योगेष रावत तृतीय विजेता रहे। विजेताओं को नगद राषि व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे। गौ विज्ञान परिक्षा का भी आयोजन किया गया जिसमें 151 प्रतिभागी सम्मलित हुऐ। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







