सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सबरीमाला मंदिर के कपाट खुले, भगवान अयप्पा के दर्शन के लिये लगी भक्तों की भीड़

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

एस्ट्रो धर्म :

सबरीमाला मंदिर को मंडला पूजा के लिए शनिवार शाम पांच बजे खोल दिया गया है। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है सबरीमाला मंदिर। भक्तों ने 2 महीने बाद मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। आज से ही मंदिर में मंडला पूजा की शुरुआत भी की जाएगी। सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी माने जाते हैं, इसलिये इस मंदिर में सिर्फ 10 साल से कम उम्र और 50 साल से ज्यादा वाली महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमती है। मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिये 41 दिनों पहले से ही तैयारियां करनी पड़ती हैं, जिसे मंडल व्रतम कहा जाता है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें