सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए दिल से धन्यवाद:कुमारी सैलजा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAJ SHARMA

सिरसा,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने लोकसभा चुनाव में सिरसा संसदीय सीट पर दिए गए सहयोग, समर्थन और प्रेम-प्यार के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया है।

यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा उनकी कर्मभूमि और पुरूखों की जमीन है, सिरसा के हर घर में मेरा परिवार बसता है, उनसे मिला स्नेह ही उनकी कमाई है और यही उनकी पूंजी हैं, लोकसभा चुनाव में आपके विश्वास और भरोसे से मजबूती मिली है, उन्होंने कहा है कि भाजपा की तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका जनता को मिला है, सरकार संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है, देश में किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है देश में असल लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी के साथ न्याय किया जाएगा तो कांग्रेस ने वायदा किया है जो गारंटी दी है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए दिल से धन्यवाद किया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें