सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं-आदेश गुप्ता

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 13 जनवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज श्री अग्रसेन धाम, कुंडली में अग्रसेन फाउंडर वाटिका का शिलान्यास कर महाराजा अग्रसेन जी व कुल देवी महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठनमंत्री सुरेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, अग्रसेन धाम के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, सीनियर वाइस चेयरमैन राम प्रकाश गर्ग, वाइस चेयरमैन धर्मपाल अग्रवाल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, कंट्रोल बोर्ड सदस्य एवं प्रवक्ता अतुल सिंघल भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी से हमलोगों को देश और समाज की सेवा के संस्कार मिले हैं। देश और दुनिया में जब भी समस्याएं आती है तो मदद के लिए वैश्य समाज का हाथ सबसे आगे होता है। महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद और अहिंसा के प्रणेता थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। अग्रसेन फाउंडर वाटिका का शिलान्यास करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है और इसके निर्माण में सहयोग देना हमारा सौभाग्य होगा।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें