दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


सचिन पायलट के मौजूदगी में उमड़ा ओबीसी समाज
-बाबा श्याम गिरि मंदिर के मंहत ने दिया अपना
आशिर्वाद
नई दिल्ली, 19 मई 2024 – उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. कन्हैया कुमार के समर्थन में गांव चौबीसा सर्वसमाज
की तरफ से बाबा श्याम गिरि मंदिर के प्रांगण में आयोजित महापंचायत में सर्वसमाज ने डॉ.
कन्हैया कुमार के समर्थन में मतदान करने का फैसला लिया। इस मौके पर मौजूद सर्व
समाज के प्रधानों ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के 24 गांव और 36 बिरादरी इस बार चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सचिन पायलट जी और
पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार, पूर्व मंत्री डो नरेंद्र नाथ , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व
विधायक श्री अनिल भारद्वाज,
पूर्व विधायक चो
मतीन अहमद,
श्री भीष्म
शर्मा ,
चो विजय लोचव, चो हेम सिंह, प्रो धीरज सिंह ,
धर्म सिंह
मुखिया जी ,
चो अर्जुन सिंह, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन श्री अनुज
आत्रेय सहित भारी संख्या में दिल्ली के 24 गांव और 36
बिरादरी के
गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए श्री सचिन पायलट ने कहा कि इस बार उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे
अधिक हिस्सेदारी न्याय की जरूरत है क्योंकि सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर
व्यक्ति,
हर वर्ग की
गिनती जरूरी है। क्योंकि जिस ओबीसी समाज के समर्थन को लेकर भाजपा नेता सांसद बने
आज उसी समाज को नजरंदाज कर रहे हैं।
कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि महापंचायत में मुझे समर्थन मिलना ही
मेरे चुनाव जीतने के बराबर है। गंगा के किनारे पैदा हुए इस युवक को यमुना पार का
सहारा मिला है। इस बार पूरे देश में इंडिया गठबंधन पूरे देश में सरकार बनाने जा
रही है और उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता के साथ हुए अन्याय को न्याय मिलेगा।
कार्यक्रम में
मौजूद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार जी न कहा कि श्री राहुल गांधी जी
ने जो नारा दिया जिनी आबादी उतना हक उस नारे को इस बार उत्तर पूर्वी दिल्ली की
जनता पूरा करेगी। इस देश में जो हालात है वह सबके सामने है। जो लोग संविधान बदलने
की बात कर रहे हैं उन्हें जनता इस बार करारा जवाब मिलेगा। इस बार जुनाव नेता नहीं
जनता लड़ रही है और जनता इस बार जुमलेबाजों को जवाब जरूर मिलेगा।
मुख्य
संवाददाता.............
नई दिल्ली