सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

सलीम सुलेमान के धुन पर पवन सिंह मचायेंगे धमाल

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भोजपुरी सुपर स्‍टार पवन सिंह संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ मिलकर इस होली एक धमाका करने वाले हैं, जिसकी घोषणा उन्‍होंने बीते दिनों की थी। मगर आज उन्‍होंने एक वीडियो जारी कर बता दिया कि वो धमाका क्‍या होने वाला है। पवन के वीडियो के अनुसार, वे जल्‍द ही सलीम सुलेमान सिंह के साथ ए‍क धमाकेदार होली सौंग कर रहे हैं, जिसका टायटल है ‘बबुनी तेरे रंग में’।

होली गीत बबुनी तेरे रंग की इन दिनों शूटिंग चल रही है, जिसमें उनके साथ इस बार त्रिधा चौधरी नजर आने वाली हैं। यह पवन सिंह का सह दूसरा होली गीत है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं। बीते साल भी होली पर उनका एक गाना ‘कमरिया हिला रही है’ आयी थी, जिसमें उन्‍होंने पायल देव के साथ मिलकर धमाल मचा दिया था। तब उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी। यानी लॉरेन के बाद त्रिधा के साथ होली खेलेंगे पवन सिंह।

पवन सिंह ने सलीम सुलेमान के साथ आने वाले इस गाने को लेकर कहा कि इस बार होली में चमत्‍कार होने वाला है। हम सलीम सुलेमान के साथ मिलकर ‘बबुनी तेरे रंग में’ कर रहे हैं। यह गाना होली के मौके पर रिलीज होगा। इसकी शूटिंग हम जोर शोर से कर रहे हैं। बस सबों से इतना कहना है कि गाना जब रिलीज होगी, तब आप सभी इस गाने को और अपने भाई को भरपूर प्‍यार दें।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें