सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

साउथ के मशहूर ऐक्‍टर शिवाजी राजा को हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में ऐडमिट

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर ऐक्टर शिवाजी राजा को मंगलवार यानी 5 अप्रैल को आनन-फानन में हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि उन्‍हें सीने में दर्द की शिकायत थी।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल में शिवाजी को हार्ट अटैक का शिकार होने की बात सामने आई है। फिलहाल, उनकी हालत स्‍थिर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

ब्‍लड प्रेशर हो गया लो

शिवाजी की बीमारी के बारे में एक सीनियर ऐक्टर ने बताया, 'उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां हार्ट अटैक की बात पता चली।'



400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम

तेलुगू फिल्मों में कॉमिडी रोल्स के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले 58 वर्ष के शिवाजी ने अब तक करीब 400 से ज्‍यादा फिल्मों में ऐक्टिंग की है। उन्‍हें चार बार नंदी अवॉर्ड्स से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें