सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सामाजिक एकता से ही समाज का विकास संभव-फ ूलचन्द

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जांगिड़ समाज का दीपावली स्नेह मिलन व एफ डी वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटपूतली। कस्बे के जयविलास मैरीज गार्डन में जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह आयोजन समिति के तत्वाधान में दीपावली स्नेह मिलन व एफ डी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति फू लचन्द जांगिड़ (सोडावास वाले) ने कहा कि किसी भी समाज का विकास सामाजिक एकता एवं सभी के सहयोग बिना संभव नही हो सकता। उन्होने कहा कि जांगिड़ समाज सामाजिक क्षेत्रों में अनेक आयोजन कर अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा के रूप में काम रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नन्दलाल खण्डेला ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मदनलाल, राधेश्याम आलनपुर, विनोद जांगिड़, कृष्णअवतार,भाजपा नेता सुभाष मलपुरा, रोताश लमड़दार,कैलाश कटारिया, बी.सी.शर्मा, रामपत सुबेदार, हरिराम, महावीर सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि जांगिड समाज द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हंै। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित क र किया। कार्यक्रम में जांगिड़ समाज द्वारा मार्च माह में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान परिणय सूत्र में बधे 11 जोड़ों को राज्य सरकार द्वारा देय 10-10 हजार रूपये की एफ डी प्रदान की गई। इसके बाद समिति की ओर से कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियो ने आय-व्यय विवरणिका का विमोचन भी किया। महामंत्री कैप्टन हेमराज जांगिड ने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष रामौतार बायल वाले ने कार्यक्रम मे आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे। मंच संचालक अध्यापक मामराज ने किया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

विषय

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें