सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सिन्धुपति दाहरसेन की जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अजमेर। सिन्धु सभ्यता, संस्कृति के राष्ट्र की रक्षा के लिये सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन उनकी पत्नी वीरांगना लाडी बाई तथा पुत्रियाँ राजकुमारी, सूर्यकुमारी व परमाल ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। एक सम्पूर्ण परिवार राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बानी की ऐसे महाराजा दाहरसेन की जयंती पर 24 एवं 25 अगस्त को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयन्ती समारोह में रंगभरो प्रतियोगिता, परिचर्चा के साथ मुख्य कार्यक्रम देश भक्ति पर आधारित आयोजित किये जायेगें।
सोमवार को स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित एक बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जयन्ती समारोह की पूर्व संध्या पर 24 अगस्त 2014 को स्मारक पर युवाओं को जोडने के लिये देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम किये जायेगें। हिंगलाज माता पूजा, महाराजा द्ाहरसेन को श्रृ़द्धासुमन के साथ मुख्य कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर एक बाल मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलकूद एवं खानपान हेतु स्टॉलें लगाई जाएगी। इस संबंध में शहर के सभी स्कूली छात्रों को इसमें भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। मुख्य समारोह में सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग का सहयोग रहेगा।
जयंती के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में रंगभरो प्रतियोगिता 20 अगस्त 2014 को सुबह 10 बजे से दो वर्गो में आयोजित की जायेगी। इतिहास संकलन समिति के सहयोग से 25 अगस्त 2014 को जयन्ती दिवस पर स्मारक पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें