सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें शुगर-फ्री टमाटर-अंगूर चटनी, बाजार के जैम-सॉस हो जाएंगे फेल!

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अगर आपके बच्चे बाजार में मिलने वाले सॉस और जैम की ज़िद करते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट्स में अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही शुगर-फ्री टमाटर और अंगूर की स्वादिष्ट चटनी तैयार कर सकते हैं।

यह चटनी पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें अंगूर की कुदरती मिठास इस्तेमाल होती है, जिससे अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए 3–4 पके लाल टमाटर और एक कटोरी मीठे अंगूर लें। टमाटर और अंगूर को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब एक पैन में टमाटर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो उसमें कटे हुए अंगूर मिला दें। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चुटकीभर काली मिर्च डाल सकते हैं। मिश्रण को 5–7 मिनट तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में हल्का पीस लें।

बस तैयार है आपकी हेल्दी, टेस्टी और शुगर-फ्री टमाटर-अंगूर चटनी। इसे पराठे, ब्रेड या स्नैक्स के साथ परोसें और बच्चों को हेल्दी विकल्प दें।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें