इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


खबर - राजकुमार चोटिया सुजानगढ - गौड भवन में गौड विप्र सम्मेलन द्वारा स्व. विद्यादेवी चण्डीप्रसाद मिश्र की पुण्य स्मृति में गत रात्री को प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। निवृतिनाथ जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पारिवारिक न्यायालय, बीकानेर के जिला जज श्यामसुन्दर लाटा, लाडनूं उपखण्ड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, गौड विप्र महासभा चूरू के जिला अध्यक्ष गौतम महर्षि पं. नथमल कटवालिया एवं स्वागताध्यक्ष एवं समाज अध्यक्ष भंवरलाल गिलाण तथा मिश्रा परिवार के प्रतिनिधि एड सुरेन्द्र मिश्रा मंचासीन थे। पं. शशिकान्त मिश्रा के मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रवीण शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने सरस्वती वंदना की। रामरतन मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, आनन्दमंगल मिश्र, राजेश मिश्र, अनिल मिश्र, परमानन्द मिश्र, मुकुल मिश्र ने अतिथियों का शाॅल, श्रीफल, एवं माला पहनाकर स्वागत किया। परमानन्द मिश्रा ने विद्यादेवी एवं चण्डीप्रसाद मिश्र का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में संत निवृतिनाथ जी महाराज के सानिध्य में अतिथियों ने 96 प्रतिभाओं को प्रशस्तिपत्र प्रतीक चिन्ह प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह को सफल बनाने में पं. वीरेन्द्र शर्मा, हरिशचन्द्र शर्मा, रामनिवास इन्दौरिया, कमल धरड, निरंजन शर्मा, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, महावीर गिलाण, विजयशंकर मिश्रा, दिनेश शर्मा, नागेश कौशिक, एड राहूल शर्मा, पवन गिलाण, कैलाश सुरोलिया, पुरूषोतम शर्मा, प्रभु सुरोलिया, मोहन जोशी सहित अनेक समाजबंधुओं ने सहयोग दिया। संचालन परमानन्द मिश्रा ने किया।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







