सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

सुन्दरकाण्ड पाठ के भजनों की स्वर गंगा बहाई

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - जितेश सोनी चूरू। जैन गेस्ट हाउस के पीछे घासीराम कुलथिया महाराज मन्दिर के 16 वें वार्षिकोत्सव पर सुन्दरकाण्ड पाठ के भजनों की स्वर गंगा बहाई गई। वार्षिकोत्सव पर श्रीबालाजी भक्त मण्डल द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने वातावरण का आध्यात्मिक बना दिया। सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारंभ गंगानगर के विजय कुमार सूद व मन्दिर के ट्रस्टी चतुभुर्ज कुलथिया ने बालाजी महाराज के दरबार में दीप प्रज्जवलित कर किया। पाठ में भानीनाथ के महन्त देवनाथ व ध्याननाथ ने कीर्तन की है रात बाबा आज थान आनौ हैं, दीनदयाल बिरज संमभारी ने हरो नाथ में संकट भारी व बालाजी भक्त मण्डल के राकेश दाधीच, अनुज गोयल, जोनी बजाज, गणेश दनेवा, नानू बजाज, मुकुल बजाज आदि ने सुन्दरकाण्ड पाठ में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर गोविन्दराम ध्ूापड़, पूर्णमल सोनी, श्यमासुन्दर कुलथिया, मांगीलाल नारनोली, झाबरमल जांगिड़, विजय कुमार नवहाल, जितेन्द्र नारनोली, पूर्णमल प्रजापत, महावीर प्रसाद रूथल, शिव कुमार,परमानन्द जोशी, पवन कुमार, नवीन सोनी, नोंगा पण्डित, नथमल सणखत, थवरमल पापटाण, राधेश्याम जांगिड़, रामकुमार सैनी, पुरूषोत्तम धूपड़ व बुद्धिप्रकाश नवहाल आदि ने पाठ में भागीदारी निभाई। पाठ में मन्दिर के ट्रस्टी के चतुभुर्ज कुलथिया, विजय कुमार सूद आदि ने महन्तों को शॅाल व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। संचालन कैलाशचन्द्र नवहाल ने किया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें