सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

सुपर स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लगा भोजपुरिया सितारों का जमावड़ा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

सुपर स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लगा भोजपुरिया सितारों का जमावड़ा

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्‍टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने अपना 35 वां जन्‍मदिन 5 जनवरी को बेहद सादगी से मनाया। पवन सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी का आयोजन मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित सिशा लाउंज में किया था, जिसमें सुपर स्‍टार व भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे, सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, निर्माता – वितरक निशांत उज्‍जवल, लोकप्रिय सिंगर – एक्‍टर गुंजन सिंह, म्‍यूजिक डायरेक्‍ट सह निर्देशक रजनीश मिश्रा समेत कई अन्‍य गणमान्‍य लोग शामिल हुए। अब पवन के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्‍वीरें भी समाने आयी हैं।

इससे पहले पवन सिंह को भोजपुरी सितारें हो या उनके फैंस, सबों ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं दी। इसके लिए उन्‍होंने सबका आभार जताया। आपको बता दें कि आरा, बिहार में जन्‍मे पवन सिंह को दो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्‍म अवार्डस के साथ कई प्रतिष्ठित सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका है। भोजपुरी इंडस्‍ट्री में पवन सिंह का सक्‍सेस का पर्याय माना जाता है। लॉलीपॉप गाने से चर्चा में आये पवन सिंह ने अब तक दर्जनों फिल्‍मों में अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है। इनमें अधिकतर फिल्‍में एक्‍शन प्रधान रही हैं। इसलिए पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्‍टार भी कहा जाता है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें