दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


भोजपुरी
सुपर स्टार राकेश मिश्रा और वोइस सेंशेसन शिवानी सिंह का रिकॉर्ड बनाने
वाला नया गाना "केकरा बगईचा में" रिलीज के साथ वायरल हो रहा है. यह गाना
राकेश मिश्रा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. गाने को लोग खूब पसंद
कर रहे हैं. इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ शिवानी सिंह का लाजवाब
केमेस्ट्री श्रोता महसूस कर पा रहे हैं. गाने का म्यूजिक वीडियो भी कमाल का
है. इसमें राकेश मिश्रा और रक्षा गुप्ता ने आग लगाने वाला परफॉरमेंस दिया
है. गाना लाजवाब बना है और यही वजह है कि इस गाने को दिल खोल कर पसंद कर
रहे हैं.
गाना
"केकरा बगईचा में" को लेकर राकेश मिश्रा ने अपने चाहने वालों से कहा कि यह
गाना मस्तीभरा है. इसका खूब आनंद लीजिये. उन्होंने कहा कि इस गाने का
कांसेप्ट हमारे देशज गीत संगीत से आया है. इसे हमने आधुनिक तरीके से आकार
दिया है और अब यह गाना पब्लिक डोमेन में है. गाने में शिवानी सिंह की आवाज
भी दर्शकों के दिलों को छू रही है. हमने मिलकर बेहतरीन काम किया है.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक यह गाना नहीं देखा है, वे प्लीज जरुर
यूट्यूब पर इसे देखें और रील बना कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट
करें. उन्होंने कहा कि मैं अपने काम को लेकर सजग हूँ और विश्वास दिलाता हूँ
कि आगे भी एक से बढ़ कर एक गाने ले आऊंगा.
आपको बता दें कि राकेश
मिश्रा और शिवानी सिंह के इस गाना "केकरा बगईचा में" के गीतकार प्रकाश
बारूद हैं. संगीत दिया है मल्हार स्टूडियो के विपुल जी ने. पीआरओ रंजन
सिन्हा हैं. निर्देशक आर्यन देव हैं. कांसेप्ट संग्राम सिंह का है और
डिजाईन पटेल रवि सिंह का है.